तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ कृषि मण्डी धनौरा में सुरक्षा के नजरिए से लगा सीसी टीवी कैमरा शो पीस बना हुआ है। कैमरे की सेटिंग ऎसा किया गया है कि परिसर के अंदर आवागमन की कोई फुटेज रिकार्ड न हो सके और कालाबाजारी करने में कोई दिक्कत न हो।मामले का खुलासा आज तब हुआ जब एक व्यक्ति दुर्घटना के बाबत बुलरो की तलाश में कृषि मण्डी में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज जांच करने स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे।फुटेज के दौरान आपरेटर ने जब डीवीआर चेक किया तो देखा कैमरा मेन गेट से गुजरने वाले वाहनों का फुटेज नहीं लेता।केवल परिसर की ही निगरानी कैमरे से होती है।बताया जाता है कृषि मण्डी में लगा कैमरा काला बाजारी की निगरानी के लिए विगत वर्ष लगाया गया था साथ ही परिसर के अंदर निगरानी के लिए।लेकिन कृषि विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से कैमरा को केवल शो पीस में ही लगाया गया।






