तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मऊ / धनन्जय दुबे
मऊ–जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बनियापर के पास यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी को दो अज्ञात बाइक सवारो ने गोली मार दी ।गोली लगते ही बैंक संचालक नीचे जमीन पर गिर गया जिसे आनन-फानन में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। घायल व्यक्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव पुत्र बिंदेश्वरी लाल श्रीवास्तव उम्र 55 वर्ष सूतरही ग्राम सभा के निवासी हैं । जो बनियापार ग्राम सभा के पास यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र को चलाते हैं । घायल व्यक्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव अपने बैंक के फ्रेंचाइजी पर ग्राहकों को देख रहे थे। मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचे । और दुकान पर पहुंचते ही उनसे लूट करने लगे लूट का विरोध करते ही अज्ञात बदमाशों ने उनके सर में गोली मार दी जिससे उनकी हालत की हालत गंभीर बताई । गोली लगने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और गोली मारने वाले दोनों बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पीछा किया ।
मौका का फायदा उठाते हुए दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर असलहा लहराते हुए आजमगढ़ की तरफ भाग निकले । घटना की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर उत्तम कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । इस बाबत पूछे जाने पर डॉक्टर ने बताया कि घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है उसके सर में गोली छूकर निकल गई है। जिसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मौके पर पहुंचे सीओ नरेश कुमार, कोतवाल शैलेश सिंह कस्बा चौकी इंचार्ज पंकज यादव तथा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर बैरिकेडिंग कर कर जांच पड़ताल में जुट गई है।






