तकनीकी शिक्षा से सुसज्जित होगा प्रत्येक छात्र शिक्षार्थियों में उमंग
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में बुधवार को स्नातक तृतीय वर्ष परीक्षा उत्तरीर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा प्रदत निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण किया गया। स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक रामदुलारे गोंड रहे। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के डबल इंजन की सरकार तकनीकी शिक्षा विस्तार को बढ़ावा देने के लिए स्मार्टफोन शिक्षार्थियों को प्रदान कर रही है जिससे आधुनिक शिक्षा से लाभान्वित प्रत्येक छात्र छात्राएं हो सके , स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम से पूर्व दुद्धी विधायक ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पण के पश्चात कॉलेज परिसर में बने गांधी प्रतिमा एवं भाऊराव देवरस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार ने बताया कि बुधवार को स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा पास किए करीब 376 छात्र/छात्राओं को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण किया गया।विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए सूची के अनुसार स्मार्टफोन का वितरण कराया जा रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता व डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सरकार द्वारा छात्र/छात्राओं को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण किया जा रहा है, इससे छात्रों को फॉर्म आदि भरने व अन्य जानकारी अब घर बैठे मिल सकेगी l
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ रामसेवक सिंह यादव, नोडल अजय कुमार, सचिन, विवेक, विवेकानंद, मृत्युंजय सहित छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव कुमार, छात्र नेता राजन कुमार, राहुल कुमार व महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मिथलेश गौतम द्वारा किया गया ।






