तेज स्पीड के कारण ऑटो पेड़ से जा टकराई 7 लोग हुए घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर महुली कस्बे में शनिवार को शाम चार बजे एक आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई और पलट गईं। इसमें एक किशोरी आटो के नीचे दबकर बुरी तरह जख्मी हो गई वहीं छः अन्य सवारी भी घायल हो गए जिसमें एक आठ माह का बच्चा भी शामिल है। सभी को घायल अवस्था में दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दुद्धी से विंढमगंज की ओर जा रही एक आटो महुली कस्बे से जैसे ही आगे बढ़ी तेज ढाल पर अचानक एक किशोरी के सड़क पार करते समय अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पीपल के पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे सड़क पार कर रही किशोरी सौम्या कुमारी (15 वर्ष ) पुत्री पारसनाथ विश्वकर्मा निवासी महुली आटो के नीचे दब गई और आठ माह के शिशु सहित छः अन्य सवारी सोनी देवी (25वर्ष) पत्नी सोनू विश्वकर्मा,पूनम देवी (30वर्ष) पत्नी नन्दू,किरन कुमारी (3वर्ष) पुत्री सोनू सभी निवासी महुली तथा शिव रतन (62वर्ष) निवासी बीडर,लकठू साहू (54वर्ष) निवासी हरनाकछार एवं शोभा राम(58वर्ष) व उनकी पत्नी कमला देवी निवासी केवाल जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां सौम्या कुमारी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave a Comment