विंढमगंज मे राम विवाह के उपलक्ष में भव्य मनोरम रथ यात्रा निकाला गया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज /सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाने से सटे श्री राम जानकी मंदिर अखाड़ा मे भगवान श्री राम जी का विवाह समारोह का पुरानी परंपरा को निर्वहन करते हुए कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुहूर्त के हिसाब से प्रधान पुजारी हृदय पंडित के सानिध्य में कल संध्या में भगवान श्रीराम का बारात विंढमगंज मेन बाजार के तरफ जा रहा था अचानक उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री झारखंड राज्य के तरफ से किसी समारोह से रिटर्न होकर जा रहे थे, मौके पर मौजूद थाना प्रभारी मनोज ठाकुर से उन्होंने पूछा कि कैसा कार्यक्रम है उन्होंने भगवान श्री राम की शादी के बारे में बताया तो तत्काल अपने काफिले से उतर कर राज्यमंत्री संजीव गोंड अपने अन्य नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे वहा पहले से मौजूद बुटबेढ़वा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता ने स्वागत किया और बारात में शामिल हुए तथा पहले से व्यवस्था के तहत रघुवर होटल के तरफ से मिष्ठान और समोसे का नाश्ता सभी बारातियों को दिया जा रहा था, उसी बीच बारातियों का काफिला जय श्री राम, जय सीताराम, जय बजरंगबली ,जय हनुमान ,बम बम भोले,का उद्घोष लगाते हुए तथा हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी के द्वारा संख से बार-बार उद्घोष किया जा रहा था तथा रथ पर बैठे भगवान राम के पूजन अर्चन में हृदय नारायण पंडित जी के द्वारा किया जा रहा था बाराती डिजे पर झुमते नाचते हुए बारात काली मंदिर , सिताममोड़ की तरफ घूमते हुए पूरे विंढमगंज बाजार में भ्रमण किया इसके बाद सब्जी मार्केट ,रामलीला ग्राउंड, होते हुए पटेल चौक, हलवाई मोहल्ला, से निकलकर एनएच होते हुए पुनः राम मंदिर पहुंचा जहां वेद मोहनदास ब्रह्मचारी जी के नेतृत्व में सभी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया तथा मन्दिर के द्वार पर पहले से औरतें और लड़कियां तथा विंढमगंज क्षेत्र के लोग मौजूद होकर बारातियों के स्वागत में फूल माला इत्यादि वस्तुओं से स्वागत करते हुए उनका आगमन में पुराने रीति रिवाज के हिसाब से परीछन के लिए गोबर पुष्प व मधुर मंगल गीत से स्वागत किया गया, और शादी का कार्यक्रम पूरा करते हुए भगवान श्री राम की शादी का अगला कार्यक्रम में लोग बैठे , इसके बाद भंडारे के रुप मे महाप्रसाद को ग्रहण किया। इस बीच थाना विंढमगंज प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस पीएसी के साथ एस आई सुरेंद्र कुमार सिंह पैनी नजर बनाए हुए मौके पर मौजूद थे इस बीच विंढमगंज क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भक्त लोग बराती बनकर शादी तथा भंडारे में शामिल हुए।

Leave a Comment