कंटेनर ने मोटरसाइकिल में मारा टक्कर बाल-बाल बचा बाइक चालक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/ सोनभद्र ।थाना क्षेत्र के अंतर्गत विंढमगंज मेन बाजार में मुड़ीसेमर मोड़ के पास आज सुबह 7:00 बजे एक कंटेनर UP16 ET 5663 जो यूपी से झारखंड की ओर जा रही थी उसी बीच मुड़ीसेमर के तरफ से एक मोटरसाइकिल UP 64 AS 4151 सवार रोहित कुमार पिता महेंद्र पासवान उम्र लगभग 20 वर्ष ग्राम सिल्ली दाग रमुना झारखंड के निवासी ने जैसे ही एनएच पर गाड़ी चढ़ाया वैसे ही कंटेनर चालक ने जोरदार टक्कर मारा और मोटरसाइकिल सवार दूसरी पटरी कि ओर गिर गया इसके बाद तत्काल प्रत्यक्षदर्शियों ने हल्ला किया इसके बाद कंटेनर चालक ने गाड़ी रोकी तब तक गाड़ी कुछ दूरी तक चपेट में रगड़ते हुए मोटरसाइकिल को ले गयी बाईक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई इसके बाद ग्रामीणों की मदद से थाना को सूचना दी गई और तत्काल प्रशासन मौके पर पहुंची और कंटेनर को अपने कब्जे मे लेते हुए अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई।
लोगों ने बताया कि आए दिन इस मोड़ पर अक्सर घटना दुर्घटना होता रहता है जिसके कारण कभी भी कोई भी बड़ा दुर्घटना हो सकता है क्योंकि इस nh75 के मुड़ीसेमर मोड़ पर कोई भी ब्रेकर नही है ना ही लिंक मार्ग को दर्शाता हुआ कोई बोड है कि आगे मोड़ है जिसके कारण कोई भी गाड़ी चालक यह समझ नहीं पाता है की लिंक मार्ग है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है और गाड़ि चालकों की स्पीड पर कोई कंट्रोल नहीं कर पाता स्पीड इतनी ज्यादा रहती है की मार्केट में चलने वाले लोग अक्सर गाड़ियों की चपेट में आ जाया करते हैं अतः शासन प्रशासन से लोगों ने इस समस्या को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया है।

Leave a Comment