एन सी एल में काम कराने वाली ओ एंड एम कंपनी द्वारा मजदूरों का शोषण करने वाले दो हुए गिरफ्तार –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
शक्तिनगर – सोनभद्र

– जनपद सोनभद्र के थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एनसीएल खड़िया में मजदूरों को डरा धमकाकर आर्थिक शोषण करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।
आपको बताते चले कि एनसीएल खड़िया में कोल हैन्डलिंग प्लान्ट में काम करने वाले मजदूरों द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि एनसीएल खड़िया में कोल हैन्डलिंग प्लान्ट में कार्य करने वाली कम्पनी स्टार ओ एण्ड एम ग्रुप के पेटी कान्ट्रैक्टर राहुल सिंह एवं उनके 02 सहयोगियों द्वारा डरा धमकाकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है जिसकी जांच व घटना मे संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र डॉ. यशवीर सिंह द्वारा थाना शक्तिनगर पुलिस को विशेष निर्देश दिये गये । इसी क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उर्जा गेट तिराहे के पास से पंजीकृत अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त मुकेश चटर्जी पुत्र देवदास चटर्जी व नितिश कुमार तिवारी पुत्र शिवशंकर तिवारी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में अभियुक्त के निशानदेही पर एनसीएल खड़िया कम्पनी के कार्यालय से मजदूरों के वेतन से पैसा निकाले जाने में उपयोग किये जाने वाले उपकरणों एवं अन्य वस्तुओं को बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया ।

Leave a Comment