धान खरीद केंद्रों पर किसान धान बेच रहे हैं धान की खरीद तेजी से

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय मंडी समिति के एफसीआई तथा क्रय विक्रय समिति के द्वारा किसानों के धान खरीद तेजी से किए जा रहे हैं। इस बार शासन में किसानों के धान खरीद के लिए धान में मौसम नमी के अलावा खखरी की समस्या से निजात के लिए हर क्रय केंद्रों पर बड़े-बड़े मशीनें लगाई गई हैं जिससे किसानों को धान खरीद में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। बड़ी संख्या में किसान गांव से धान अपने ट्रैक्टर के माध्यम से लेकर धान क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं वहां पर किसानों के रुकने के अलावा तमाम तरह की व्यवस्थाएं ठंड से बचाव के लिए किए गए हैं। वरिष्ठ हॉट निरीक्षक दीपक वशिष्ठ ने बताया कि शासन में धान खरीद के लिए 15000 कुंटल निर्धारित किए हैं उसके सापेक्ष में इस बार धान की खरीद 6254 कुंटल पचासी किसानों से की गई है। उन्होंने बताया कि ब भन डीहा धान खरीद केंद्र पर अब तक 42 किसानों से बत्तीस सौ कुंतल धान की खरीदारी की गई है। मंडी समिति में क्रय विक्रय समिति के केंद्र संचालक दशरथ प्रसाद जयसवाल ने बताया कि 63 किसानों में 4241 कुंतल धान की खरीदारी की गई है जिसमें करीब 40 किसानों का भुगतान कर दिया गया है। इस बार धान की खरीद 20 40 रुपए प्रति कुंतल की दर से खरीदारी की जा रही है वही ए ग्रेड की धान की खरीद 2060 की दर से की जा रही है। धान क्रय केंद्रों पर किसानों के द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत सामने नहीं आया है किसान इस बार धान क्रय केंद्रों पर बगैर बिचौलिए के अपना धान बड़े ही उत्साह से बेच रहे हैं।

Leave a Comment