बसपा नेता संजय गौड़ ने ठिठुरन भरी ठंड में कुछ असहाय लोगों को कंबल वितरण किया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/सोनभद्र।थाना क्षेत्र के समाजसेवी बसपा नेता संजय गौंड ने शुक्रवार को विंढमगंज प्रा.स्वास्थ्य में गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया किसी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ मरीज ठंड से ठिठुर रहे हैं समाजसेवी संजय गौड़ ने तुरंत ही संज्ञान लेते हुए वहां पर मौजूद लौगों को बुलाया और सभी को कंबल एवं कुछ नगद पैसे भी दिए! कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए।
इस दौरान राम विचार गौतम ने बताया कि ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. गरीब और असहाय ठंड के कारण ठिठुर रहे हैं. इनका न तो पंचायत प्रतिनिधियों ने संज्ञान लिया और न ही सरकारी स्तर पर इन्हें सहायता मिल रही है. ऐसे में
इनके बीच कम्बल का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि असहाय व गरीबों के बीच कंबलों का वितरण किया गया है.
कंबल वितरण के मौके पर राजेश रावत, एनम कुंती,फोजदार, शाहजहाँ,आशा, बनवारी यादव,नंदकीशोर गुप्ता, ओमप्रकाश रावत व अन्य लोग भी उपस्थित थे.

Leave a Comment

[democracy id="1"]