नव वर्ष पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए बासुकीनाथ नगरी पूरी तरह तैयार

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का रखा जाएगा भरपूर ख्याल:बासुकीनाथ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

जरमुण्डी(दुमका)

नववर्ष के आगमन पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए बासुकीनाथ नगरी पूरी तरह तैयार है। बासुकीनाथ धाम स्थित नागेश कामना ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना कर नव वर्ष का शुभारंभ करने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग नजर आ रही है। जरमुंडी जिला अधिकारी राजकुमार प्रसाद, एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार एवं मंदिर प्रभारी आशुतोष ओझा ने पुलिस बल के साथ मिलकर बासुकीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क किनारे दुकान लगाकर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया। सीओ राज कुमार प्रसाद ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। मंदिर पहुंचने के सभी रास्तों पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को हटाकर रास्ता को क्लियर कराया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि किसी भी हालत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वही एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर प्रांगण से लेकर मंदिर के सभी रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और मंदिर से पहले ही विभिन्न स्थानों पर चेकपोस्ट लगाकर वाहनों को रोककर उनके पार्किंग की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

Leave a Comment