सीएचसी दुद्धी में प्रसूता को मिला खाने में टमाटर की चटनी व रोटी,भीषण ठंढ में मरीजो को नहीं दिया जा रहा है कम्बल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

एक तरफ जहां प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में मरीजो के ठंढ से पर्याप्त बचाव और अलाव इत्यादि जलाने के निर्देश दिए है लेकिन सरकारी अस्पताल में डॉक्टर सरकार के आदेशों की धज्जिया उड़ा रहे हैं। सोनभद्र के दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जनरल वार्ड की स्थिति काफी खराब है भीषण ठंड के प्रकोप में सुविधाओ की कमी साफ देखी जा सकती है। वार्ड में भर्ती मरीजों को पर्याप्त और मीनू के अनुसार भोजन तक नहीं दिया जा रहा है। प्रसव के लिएभर्ती महिला को खाने के लिए रोटी और टमाटर की चटनी दी गयी। वहीं भीषण ठंड में मरीजो को कम्बल भी नहीं दिया गया। जब इस संबंध में सीएचसी प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने मरीजो को दोनो टाइम खाना दिए जाने का दावा किया वही कम्बल के बारे में उन्होंने बताया कि जिले पर कम्बल की डिमांड भेजी गई है,जैसे ही आएगा मरीजो को कम्बल दिया जाएगा।

प्रसूता मरीजो को नही दिया जा रहा मीनू के मुताबिक भोजन,अस्पताल प्रशासन संवेदनहीन।
सोनभद्र में शीतलहर का प्रकोप काफी ज्यादा कि भगवान भास्कर भी छुपे हुए है। सुबह के समय गलन तो शाम होते ही कुहरे के बादल छा रहे है। आम जनमानस ठंड से बचाव के लिए अलाव और ऊनी कपड़ों का प्रयोग कर रहा है। लेकिन दुद्धी में अस्पताल प्रशासन संवेदनहीनता की हदें पार कर दी गईं है। यहां दो प्रसूता अपने नवजात के साथ बेड पर मिली ,एक कि डिलेवरी सोमवार की भोर में हुई थी वहीं दूसरे की मंगलवार को डेढ़ बजे दिन में | प्रसूताओं ने बताया कि उन्हें वार्ड में ना तो कम्बल दिया गया और ना ही रूम हीटर व ब्लोअर की व्यवस्था मिली | घर से कम्बल मंगाकर काम चलाया जा रहा है | वहीं एक मरीज के के मुताबकि 36 घण्टे से भर्ती है वही डिलेवरी के 24 घंटे बाद भी खाने को कुछ नहीं मिला वहीं दूसरी ने बताया भर्ती दूसरी मरीज ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे एक टमाटर का चटनी व रोटी खाने को मिला और रात्रि में कुछ नही मिला, बुधवार की ढाई बजे दोपहर हो चुके है लेकिन अभी तक कुछ नही मिला है।
प्रसूता वार्ड में दुद्धी के तुर्रीडीह गांव में रीता पत्नी बलवंत रविवार की रात्रि 12 बजे अस्पताल में भर्ती हुई वहीं सीमा देवी पति सर्वेश कुमार निवासी विंढमगंज ने बताया कि सोमवार की रात्रि लेबर पेन होने पर यहां भर्ती हुई, मंगलवार को डेढ़ बजे दोपहर बच्चे को जन्म दिया , अस्पताल में उसे खाने के लिए बुधवार की दोपहर तक कुछ नही मिला|

सीएचसी अधीक्षक ने कहा मीनू के अनुसार मिलता है भोजन,कम्बल की डिमांड भेजी गई है।
इस संदर्भ में दुद्धी सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ शाह आलम ने दावा किया कि जो वेंडर है वह समय से दो बार भोजन देता है आज व्यस्तता के कारण इसका संज्ञान नही ले पाया हूँ पता करवाता हूं कि ऐसा क्यों हुआ ,वहीं कम्बल को लेकर कहा कि जिले पर डिमांड भेजी गई है अभी जिले से कम्बल नही मिला है। जैसे ही मिलेगा,मरीज़ो के लिए मुहैया कराया जाएगा| ब्लोवर व रूम हीटर के लिए कहा कि इसकी व्यवस्था हम अपने तरफ से करवाते हैं| सवाल यह उठता है इस तरह की लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है और अगर भीषण ठंढ में भी मरीजो को कंबल नही मिला तो कंबल कब मिलेगा??

Leave a Comment