जिला जज की मां का निधन कस्बे में शोक की लहर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी सोनभद्र। बिहार के लखीसराय के जिला जज धर्मेंद्र जायसवाल की मां निर्मला जयसवाल 91 वर्ष की अवस्था में लखीसराय में ही निधन हो गया है। जिला जज धर्मेंद्र जायसवाल दुद्धी निवासी की मां की निधन की खबर सुनने के बाद नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिला जज के पिता भोलानाथ जायसवाल अधिवक्ता थे। उनके बड़े पुत्र अमिताभ जायसवाल भी दुद्धी में अधिवक्ता हैं। उनकी मां धर्मेंद्र जायसवाल जिला जज के साथ में लखीसराय में रहती थी वहीं पर उनका निधन हुआ है। जिला जज अपनी मां के पार्थिव शरीर लेकर दुद्धी के लिए रवाना हो चुके हैं देर रात में आने की संभावना है।

Leave a Comment