तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र| धनौरा स्थित कृषि मंडी परिसर स्थित पीसीएफ द्वारा संचालित क्रय विक्रय सहकारी धान क्रय केंद्र पर खरीद शुरू होने से अभी तक कुल 91 किसानों से 6000 कुंतल धान की खरीद हुई है | बिक्री के अगले ही दिन किसानों के खातों में रकम भेज दी जा रही है|केंद्र प्रभारी दशरथ कुमार ने बताया कि खरीद का लक्ष्य 10,000 कुंतल का है | बोरियों में 40 किलो की भर्ती की जा रही है|
उसी परिसर में संचालित आरएफसी हाट क्रय केंद्र पर अभी तक कुल 112 किसानों से 8500 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है जबकि लक्ष्य 15000 कुंतल का है | एएमओ दीपक वशिष्ट ने बताया कि बिजली सुचारू रुप से नही होने पर खरीद प्रभावित हो रही है | किसान दुद्धी दिनेश कुमार व रजखड़ के किसान उमाशंकर ने बताया कि परसों से ही आये है बिजली सुचारू रूप से ना होने से अभी तक धान की तौल नही हो पाया है|
उधर प्रबुद्धजनों ने कहा कि यहां तहसील क्षेत्र में संचालित पीसीएफ के ज्यादातर केंद्रों पर उतने किसान नही दिख रहे जितनी कागजो पर खरीद केंद्र प्रभारियों ने कर रखी है|उन्होंने डीएम का ध्यान आकृष्ट कर इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है कि धान बेचने में जिन किसानों ने खतौनी लगाई है उन्होंने धान की पैदावारी भी की है या नहीं|कहीं बिचैलियों से लिये ध्यान को तो किसानों से खरीद नही दिखा रहे|बता दे कि जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र टोटल 12 केंद संचालित हो रहे हैं|






