तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार प्रखंड अंतर्गत परती पंचायत के अमवाडीह एवं परती कुशवानी में केतार थाना पुलिस एवं उत्पाद विभाग गढ़वा के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से दो नम्बर की निर्मित करने वाले इंग्लिश शराब व्यापारियों पर संयुक्त रूप से छापामारी किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना के तहत उत्पाद विभाग गढ़वा के साथ छापामारी किया गया जिसमे उत्तर प्रदेश का सभी किंग फिशर वियर 72 पिस 500 ml, इंपीरियल ब्लू 45 पिस 180ml, रॉयल स्टॉन्ग 20 पिस 180ml, इंपीरियल ब्लू का ढक्कन 200 पिस, इंपीरियल ब्लू का लेवल 7 पत्ता, झारखंड का लेवल 10 पत्ता, खाली बोतल 100 पिस, दो नम्बर शराब में निर्मित हेतू स्प्रिट 15 लीटर जब्त किया गया है। साथ ही अवैध रूप से दो नम्बर के शराब बनाने में संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया 1 धीरज कुमार पिता करीमन प्रजापति ग्राम आवाडीह 2 पप्पु चौधरी पिता शिवरतन चौधरी ग्राम परती कुशवानी को अग्रिम करवाई हेतू उत्पाद विभाग के द्वारा गढ़वा ले जाया गया। उन्होंने कहा कि केतार पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री को लेकर लगातार छापामारी किया जा रहा है। छापामारी दल में शामिल उत्पाद विभाग, थानाध्यक्ष संतोष कुमार, पीएसआई कृष्णा उरांव सशस्त्र बल।






