राम भक्तों के साथ में दुर्गा रूपी माताएं एवं बहनों ने बढ़ चढ़कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया
यह रामनवमी ऐतिहासिक रामनवमी था और पूरा क्षेत्र भगवामय हजारों हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
विंढमगंज /सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र में राम नवमी के अवसर पर रामनवमी सेवा समिति के द्वारा शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक झांकियां जैसे रथ पर बैठे राम लक्ष्मण जानकी और साथ में बजरंगबली बने हुए रामजी पब्लिक स्कूल के सहयोग से नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा बहुत ही सोभायमान हो रहा था और बाहर से आए झांकियों में बजरंगबली की और बाबा भोलेनाथ की और राधा कृष्ण की झांकियां मन को मोह लिया था, मां काली मंदिर से भगवान राम की झांकी निकाली गई और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया राम मंदिर के ब्रह्मचारी वेद मोहनदास के नेतृत्व मे राम जानकी मंदिर दिगंबर अखाड़ा के द्वारा रथ भी सुशोभित कर रहे थे जय भवानी क्लब के द्वारा बजरंगबली की विशालकाय मूर्ति निकाली गई थी, यह जुलूस काली मंदिर से निकलकर सीता मोड़, एनएच 75 से होते हुए हलवाई मोहल्ला,जयसवाल मुहल्ला, साहू चौक होते हुए झारखंड बॉर्डर तक गया इसके बाद विंढमगंज क्रीड़ा में स्थान पर पहुंचा और पूरे मेले का रूप ले लिया ,राम भक्तों और महिलाओं ने डंडे और तलवारबाजी से एक से बढ़कर एक प्रदर्शन को दिखाया वहीं पर पूरा विंढमगंज बाजार क्षेत्र राम भक्तों से गुंजायमान हो रहा था बजरंगी झंडे से पूरा क्षेत्र भगवा मय नजर आए आ रहा था चारों तरफ जय जय श्री राम.. हर हर महादेव …जय भवानी …जय मां काली.. जय बजरंगबली के नारों से गूंज रहा था वही भक्तों की माने तो यह पर्व भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। रामनवमी के दिन ही चैत्र नवरात्र की समाप्ति होती है। हिंदु धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन 12:00 बजे भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था अत: इस शुभ तिथि को भक्त लोग रामनवमी के रूप में मनाते हैं। वही परिसर में प्रसाद वितरण किया जा रहा था लोग श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण कर रहे थें पूरे विंढमगंज क्षेत्र को (हनुमान जी के रंग) भगवा रूपी झंडे में सजाया गया था तथा जगह-जगह मेले में बाबा जल के तरफ से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था बनाए गए थे व्यवस्था को चाक-चौबंद रखते हुए रामनवमी सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगड़ लगे हुए थे वही हलवाई संघ के द्वारा भगवान श्री राम जी के अनंत भक्त हनुमान जी के अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा था महिला अपने अपने-कला से अपनी शक्तियों का परिचय दे रही थी वहीं युवा वर्ग के तरफ से एक से एक कला का प्रदर्शन भी देखने को मिला जैसे ट्यूबलाइट को अपने शरीर और सर पर फोड़ना और आंखों पर पट्टी बांधकर बच्चों के पेट पेट के ऊपर केले को रखकर काटना इस कला को लोगों ने बहुत सराहना किया हजारों हजार की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को देखते हुए जगह-जगह तमाम संगठनों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा जलपान मिठाई इत्यादि का मुख्य व्यवस्था की गई थी वही विंढमगंज खेल ग्राउंड पर झांकियां तथा लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली एक से बढ़कर एक भक्ति संगीत का भी व्यवस्था किया गया था रामनवमी सेवा समिति के द्वारा मेले में सहयोग करने वाले लोगों को रामनवमी सेवा समिति के मंच संचालक आशीष जायसवाल ने इस शोभायात्रा में शामिल मुड़ीसेमर, सलैयाडीह, धरती डोलवा, बिलासपुर, मकरी, मेदनीख।ड़, पटेल नगर सभी जगहों से पहुंचे सभी समिति शासन-प्रशासन को धन्यवाद और सहयोग करने वालों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दिया गया रामनवमी सेवा समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के द्वारा भी सभी को बधाई देकर शोभा यात्रा की समापन का घोषणा किया गया ।इस मौके पर उपस्थित अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, उज्जवल केसरी, हर्षित प्रकाश, अमित चंद्रवंशी, नंदकिशोर गुप्ता, राकेश गुप्ता, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार, अजय गुप्ता, ओम प्रकाश रावत, जिते शर्मा उपेंद्र लव-कुश, किंशू सिंह, संजय प्रधान, राजेश गुप्ता, उदय जायसवाल, पंकज, रविशंकर जायसवाल, राजेंद्र गुप्ता, डीसी मद्धेशिया, संजीव, रुपेश केशरी,शिवम,तमाम समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टिगत स्थानीय थाना प्रभारी अरविंद गुप्ता, एसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में महीला कांस्टेवल और पीएसी के जवान भी जगह मुस्तैद थी कि किसी प्रकार के घटना दुर्घटना ना होने पाए।





