
शपथ ग्रहण के बाद ग्राम के विकास हेतु पहली समीक्षा बैठक।
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – संतोष कुमार सोनी
शक्तिनगर / सोनभद्र
बीना /सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिसिरा के मर्रक स्थित पंचायत भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन ग्राम प्रधान पति रामकुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। जिसमें सभी ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा आंगनबाड़ी, आशा व सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई।
कार्यक्रम का संचालन पंचायत सदस्य उपेंद्र पान्डेय द्वारा किया गया व ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया कि मिसिरा गांव में रेलवे क्रासिंग के पीछे बस्ती में जहा लगभग 300 लोगों की आबादी रहती है वहाँ ना पीने का पानी हैं और ना ही लोगो को आने जाने के लिए सडक की सुविधा, जिस पर तत्काल ध्यान देना आवश्यक है। वही अगली कड़ी में भैरवाँ में रूके नाली के कार्य को पूर्ण कराने के लिए भी ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया।सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदारी पूर्वक अपने तय समय पर उपस्थित होने व कार्य क्षेत्र को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया गया तथा आगनबाड़ियों को गांवो मे दौरा करने व पोषाहार वितरण करने के लिए कहा गया।
इस मौके पर बीडीसी रामदास विश्वकर्मा, पंचायत सदस्य अवनीश पान्डेय, चन्द्र देव गुप्ता, आंगनबाड़ी सीमा देवी, सीता देवी, आशा सोनमती, रिंकी दूबे,
सफाई कर्मचारी कान्ता प्रसाद यादव, बबलू प्रसाद, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।





