केतार राजघाट के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी!

IMG-20230405-WA0019

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार पाचाडुमर मुख्य पथ के नजदीक बजरमरवा पुल से अंदर सिधवादामर जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। वहीं राहगीरों के द्वारा शव देखने के बाद तुरंत इसकी सूचना केतार थाना को दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद तुरंत थाना प्रभारी सहित पुलिस के जवान जंगल में पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आएं। जानकारी के अनुसार राज घाट के ऊपर सिधवादामर जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। जिसकी उम्र लगभग 52 वर्ष बताई जा रही है। जैसे ही इसकी जानकारी मिली जंगल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं लोगों ने अंदेशा लगाया कि शव को मारकर जंगल में पेड़ पर लटका दिया गया है। जिससे आत्महत्या लगें। वही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने बताया कि शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About the Author

Leave a Reply