तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
सोनभद्र – उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है ।इसी क्रम में आज एसओजी व करमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 2 तस्कर को नौ कुंतल इक्यासी किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया आपको बताते चले कि ट्रक की बाडी में छिपाकर ले जा रहे 981 किलो (09 कुन्तल 81 किलो) मादक पदार्थ गांजा की अनुमानित कीमत मय वाहन लगभग 01 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है
करमा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा एक ट्रक संख्या- RJ 29 GA 8778 से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा उड़ीसा(तोतापाड़ा) से राजस्थान ले जा रहे अन्तरराज्यीय 2 तस्करों को 981 किलोग्राम (09 कुन्तल 81 किलो) गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना करमा पर मु0अ0सं0 52/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
मुखबिर की सूचना पर थाना करमा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा सोनभद्र से मीरजापुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम टिकुरिया के पास से एक ट्रक में पुराने कांच के कबाड़ की बोरियों के नीचे ट्रक की बाडी में बने स्कीम में छिपाकर ले जा रहे गांजा के बडे बण्डल 150 व छोटे बण्डल 112 कुल 981 किलोग्राम (09 कुन्तल 81 किलो) मादक पदार्थ गांजा बरामद कर 02 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।
तस्करों द्वारा बताया गया कि हम लोग गाड़ी फिरोजाबाद से उड़ीसा लेकर जाते हैं । वहां पर एक होटल के सामने गाड़ी खड़ी कर देते हैं वहाँ से विशाल अग्रवाल का कोई आदमी गाड़ी ले जाता है फिर दो दिन बाद गाड़ी को लोड करके हमको दे देता है । गाड़ी में नीचे गांजा और ऊपर कांच का कबाड़ लदा होता है जिससे किसी को कुछ पता भी नहीं चलता है । हम लोग फिरोजाबाद चूड़ियां बनाने के नाम पर गाड़ी लेकर चले जाते हैं । कोई पूछता है तो हम लोग बताते हैं कि चूड़ियां बनाने वाला कांच है । इसी तरीके फिरोजाबाद पहुँचता हूँ वहाँ मुझसे एक पेट्रोल टंकी पर ही सिटी में गाड़ी खड़ी करा ली जाती है तथा विशाल अग्रवाल द्वारा अपने किसी आदमी को भेजकर गाड़ी मंगवा ली जाती है । यह काम पहले हम लोग कई बार कर चुके है ।






