जिलायोजना सदस्‍य पद के लिए महिला सीट पर भाजपा के प्रत्‍याशी मीनू मौर्या

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबेगाजीपुर। जिलायोजना सदस्‍य पद के चुनाव में महिला सीट पर भाजपा की मीनू मौर्या ने विजय दर्ज कर पहली बार भारतीय जनता पार्टी का झण्‍डा लहराया है, अभी तक इस पद पर भाजपा का उम्‍मीदवार कभी नही जीता था। पुरूष पद पर निर्दल प्रत्‍याशी सचिन वर्मा ने विजय दर्ज किया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिलायोजना सदस्‍य पद के लिए महिला सीट पर भाजपा के प्रत्‍याशी मीनू मौर्या और पुरूष सीट पर सचिन वर्मा विजयी हुए है। मीनू मौर्या अपने निकटतम प्रतिद्वदी रिंकू यादव को 28 मतो से पराजित किया। मीनू मौर्या नगर पालिका गाजीपुर से सभासद है और सचिन वर्मा नगर पालिका जमानियां से सभासद है। मीनू मौर्या के पति अजय कुशवाहा भाजपा के नगर अध्‍यक्ष है। मीनू मौर्या के जीत पर भाजपा के जिलाध्‍यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रभारी अशोक मिश्रा, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह, भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल, महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, नगर पालिका अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुनील गुप्‍ता, नीरज मानू, आदि लोगो ने बधाई दी है।

Leave a Comment