ट्रेन के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। नंदगज थाना क्षेत्र के श्रीगंज के पूरब आउटर सिंगल के समीप रविवार की देर रात ट्रेन के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । स्थानीय थाना क्षेत्र के श्रीगंज गांव निवासी पूर्व प्रधान ओमप्रकाश बिंद (55) रविवार को देर रात घर से शौच के लिए जा रहे थे। कि गाजीपुर से वाराणसी जा रही ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गयी।मृतक मुख में केंसर की बीमारी से बहुत दिनो से परेशान थे। आसपास के लोगो ने इसकी सूचना स्वजन व पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया । मृतक के दो लड़का व तीन लड़की है।जिसमे बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। मृतक अपने 6 भाइयो में सबसे छोटा था । पत्नी शीला देवी का रो रो कर बुरा हाल है । मृतक के बड़े भाई राधेश्याम ने जीआरपी थाने में ट्रेन से कटने की तहरीर दी है।

Leave a Comment