बिजली दुरुस्त करने में जुट गया बिजली विभाग

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र। बिजली विभाग बरसात शुरू होते ही अपनी तैयारियों में जुट गया। तारों के ऊपर से गुजर रही पेड़ों की डालियों को कांटा छांटा जा रहा है। ताकि आंधी पानी से यह डालियां तारों को नुकसान न पहुंचा सके। ऐसे में फाल्ट की दिक्कतें नहीं आ सकेंगी और तार भी सुरक्षित हो जाएंगे। मंगलवार को एसडीओ तीरथराज व जेई अनिल कुमार के नेतृत्व में विद्युतकर्मियों के दल द्वारा बढनीनाला रेलवे स्टेशन रोड से लौवा नदी तक लगभग 2 दर्जन विद्युत तार के करीब से गुजर रही पेड़ों की टहनियों को काटा गया। अधिकारी द्वारा ने बताया कि पेड़ों की ट्रेनिंग प्रूनिंग व कल्चर का काम आगे भी अनवरत चलता रहेगा।

बता दें कि बरसात के दिनों में आंधी पानी आने पर अक्सर बिजली गुल हो जाती है और पूरी पूरी रात बिजली गायब रहती है। बिजली कटने पर लोगों को उमस भरी गर्मी में जीना मुहाल हो जाता है। इसकी एक खास वजह पेड़ों के पास से गुजरने वाले तार डालियों में फंस कर टूटना होता है, जिससे घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है।

इस मौके पर पूर्व सदर आदिल खान ने इस कार्य मे बढ़चढ़ कर सहयोग किया ।
विद्युत कर्मचारीयो में अहमद गंगा कुशवाहा राजेश अहमद विंध्याचल ग्यासु अजीत आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Comment

[democracy id="1"]