भाजपा से विधायक प्रतिनिधि मनोनित हुए ज्वाला प्रसाद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने पूर्व के सभी विधायक प्रतिनिधि के पत्र को विलोपित करते हुए 24/6/2023 को नया लेटर पैड जारी कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत कराया है कि केतार प्रखंड अंतर्गत परसोडीह निवासी ज्वाला प्रसाद को विधायक प्रतिनिधि मनोनित किया गया। उल्लेखनीय है कि सभी विभाग के बैठक, समीक्षा, जनहित की सूचना इत्यादि विभागवार कार्य क्रम की जानकारी से ससमय संसूचित किया जाएगा। एवं आपके द्वारा प्रखंड में पड़ने वाले विभागवार सभी पदाधिकारी को भी इस संबंध में अवगत कराना सुनिश्चित किया जाए। विधायक भानू प्रताप शाही ने उल्लेख किया है कि हमारे अनुपस्थिति में विभागवार सभी बैठक में भी ज्वाला प्रसाद भाग लेंगे। प्रखंड अंतर्गत विभागवार कृत करवाई संचालित योजनाओं की भी समीक्षा के लिए संपूर्ण जिम्मेदारी देता हूं। प्रखंड अंतर्गत चलने वाली विभागवार सभी तरह के योजनाओं का एक प्रती हमे भी ज्वाला प्रसाद जी के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जायेगा। उक्त वर्णित सभी तथ्यों का अनुपालन दिनांक 24/6/2023 से अगले आदेश तक प्रभावी माना जाय। एवं सात पंचायत के पंचायत स्तरीय प्रतिनिधि विभागवार सभी बैठक में उपस्थित रहेंगे। जो इस प्रकार निम्न है।
परती_ सतेंद्र ठाकुर,
पाचाडुमर_ राज कुमार पासवान, बालीगढ़_ सीताराम जायसवाल, केतार_ बीरबल मेहता, मुकुंदपुर_ मणिलाल गुप्ता, परसोडिह_ राम आशीष यादव, लोहरगाड़ा_ बबन शुक्ला। इसकी सूचना केतार मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने देते हुए नव निर्वाचित विधायक प्रतिनिधि ज्वाला प्रसाद को बधाई दिया। वहीं ज्वाला प्रसाद ने विधायक प्रतिनिधि बनने के उपलक्ष में विधायक भानू प्रताप शाही सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं को आभार प्रकट ब्यक्त किया।

Leave a Comment