तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – पंकज साहुबभनी / सोनभद्रबभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में मंगलवार को बाउली में डूबने से युवक की मौत हो गई। बता दें कि इसी बाउली में लगभग 2 माह पहले उसी का पुत्र भी डूब गया था। अब पिता की मौत से लोग सकते में दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को बाउली से निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जा रही है। चपकी गांव निवासी रमेश कुमार (35) का मंगलवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर स्थित बाउली में शव मिला। पिता शिवलोचन ने बताया कि रात में किसी बात को लेकर रमेश का अपनी पत्नी सुशीला से विवाद हुआ था। इसके बाद वह कब और क्यों बाउली की ओर गया, यह पता किसी को नहीं चल पाया। अभी लगभग 2 माह पूर्व इसी बाउली में रमेश के 9 वर्षीय पुत्र सचिन की डूबने से मौत हो गई थी।पोते के गम से परिवार अभी उबरा ही नहीं था कि अब बेटे की मौत ने सबको झकझोर दिया है। वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों की चीख पुकार सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना की सूचना मृतक के बड़े भाई विनय कुमार ने बभनी पुलिस को दी। सूचना पर सब इंस्पेक्टर मोहम्मद मेराज खां घटनास्थल पर पहुंचे। और छानबीन के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।।






