जल जमाव से निजात दिलाते भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद के पहल पर जल जमाव से मिली राहत लोगों ने लिया राहत भरी सासें। बताते चलें की केतार मुख्य बजार के रास्ते में वारिस का पानी निकास नहीं होने के कारण महीनो से भारी जल जमाव हुआ था। जिसके गंदे सड़े पानी से स्थानीय दुकानदार व घरवालों को काफी दुर्गन्ध व बीमारी नूमा हालत बन चुका था। इस वजह से राहगीर, ग्राहक, एवं वाहनों का आवा गमन बिल्कुल बाधित हो गया। ग्राहकों के आवा गमन बिल्कुल बाधित के कारण ब्यवसाय पर इसका काफी असर पड़ रहा था। जिसके मध्यनजर को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद के पहल पर आपसी सहमति बनाते हुए दाया प्रसाद के निजी जमीन में जेसीबी मशीन के द्वारा कटाई कर के वारिस का पानी निकास कराया। वहीं जल जमाव से निजात दिलाते हुए मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने कहा कि मेन बजार जाने वाली रास्ते में स्थानीय निवास सहित विद्यालय, हॉस्पिटल, बैंक, फार्चून, विज भंडार, ड्रेसेज अन्य प्रतिष्ठानों पर ग्राहक को नहीं आने से इसका असर पड़ता था। बैंक कर्मी एवं बैंक ग्राहकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा जल जमाव के कारण बीमारी से ग्रस्त लोगों को इलाज हेतू हॉस्पिटल तक पहुंच पाना भी बड़ी मुश्किल था। वहीं विद्यालय के छात्र/ छात्राओं को काफी दिक्कतें होती थी। जिसको देखते हुए कोई बात बिवाद ना हो इसलिए प्रशासन एवं प्रखंड कर्मी के उपस्थिति में जल जमाव से निजात दिलाया गया। वहीं स्थानीय निवास, दुकानदार, ग्राहक, एवं राहगीरों ने राहत भरी सांस लिया। मौके पर मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, आशीष जयसवाल, सीआई नागेंद्र पाठक, कुंदन प्रसाद, सतेंद्र सोनी, उदय मेहता, अवध प्रसाद, एवं पुलिस सब इनपेक्टर कृष्ण उरांव दल बल के साथ उपस्थित थे।

Leave a Comment