तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
मंगलवार को करीब दो बजे के आसपास मध्य विद्यालय केतार के परिसर में लेप्टस के पेड़ पर बज्रपात हुआ। जिससे स्कूल में पढ़ रहे छात्र/छात्राओं और शिक्षकों की सांसे थम गई।लगा की आज स्कूल में बड़ा हादसा हो गया।लेकिन ईश्वर का कृपा रहा की किसी तरह का कोई अप्रिय घटना नही हुआ।आज लगभग 10 वर्ष पहले तड़ित चालक यंत्र लगाया गया था,जिसे कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने तड़ित चालक यंत्र को चुरा ले गए थे।वही इस घटना के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे आने से पहले तड़ित चालक यंत्र लगाया गया था। जिसे चुरा लिया गया।मैं भी कई बार रिपोर्ट कर चुका हूँ।लेकिन अभी तक तड़ित चालक यंत्र नहीं लगाया गया।बज्रपात से सुरक्षा के लिए मैं विभाग से तड़ित चालक लगाने की मांग करने की बात कही ,ताकि भविष्य में किसी तरह का कोई घटना ना घट सके।






