तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कक्षाएं जनपद के पी०जी० कॉलेज में भी आयोजित की जायेंगी।
इस अभ्युदय योजना के तहत मंगलवार को पी०जी० कॉलेज परिसर में कक्षा संचालन का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला विकलांग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी क्व जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती की प्रतिमा का सभी मंचासीन अतिथियों ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।
इस दौरान वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की रणनीति पर प्रकाश डाला। नरेंद्र विश्वकर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति तैयारी कर पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सामान्य अध्ययन पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के बाबत विशेष बल देकर पढ़ना चाहिए। वही दिलीप पांडेय ने कहा कि वह इस कार्यक्रम से आगे भी जुड़े रहेंगे। बच्चों को मोटिवेशनल क्लास के क्रम में उनकी ओर से लेक्चर का क्रम जारी रहेग जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने पी०जी० कॉलेज के प्राचार्य और प्रबंध तंत्र का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पी०जी० कॉलेज में इस योजना में तहत कक्षा का संचालन होना बेहद गर्व का विषय है।






