पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा की अध्यक्षता में श्रावणी मेला को सुचारू रूप से संचालन हेतु बैठक आहूत

पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को प्राथमिकता देने का निर्देश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

बासुकीनाथ(दुमका)

आज 5 जुलाई बुधवार को पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा की अध्यक्षता में श्रावणी मेला को सुचारू रूप से संचालन हेतु बैठक आहूत की गई।

उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक ने श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारी से कहा कि यात्रा के दौरान अगर किसी श्रद्धालु का वाहन खराब हो गया हो तो कृपया उसे दुरुस्त कर संचालित कर उन्हें सकुशल विदा करें।
पुलिस अधीक्षक ने गठित आवासन समिति को श्रावणी मेला के सफल आयोजन हेतु आए पुलिस पदाधिकारियों के आवासन व्यवस्था को सुदृढ एवं उत्कृष्ट करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment