तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। बघाडू वन क्षेत्र के अमवार स्थित कनहर नदी से अवैध बालू परिवहन करते एक ट्रैक्टर को वन विभाग की उड़ाका दल व बघाडू रेंज की टीम ने पकड़ कर सीज कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी बघाडू रुप सिंह ने बताया कि रविवार की आधी रात्रि लगभग तीन बजे कनहर नदी से खनन कर आते एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। बघाडू रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा कराकर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर दिया गया। वन विभाग कि टीम रेंजर पिपरी, शक्तिनगर व बघाडू के साथ वन दरोगा छोटेलाल, श्यामलाल, संजीव, बंधु राम, विशाल कुमार सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।






