तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़
दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के तहरीर पर दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर धारा 376 (2)(n) 504. 506 आईपीसी व 67 आईटी एक्ट में अभियुक्त रामबाबू पुत्र राजेंद्र प्रसाद मौर्य थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को एसएसआई संजय कुमार अपने हमराहियों के साथ आरोपी की तलाश में निकले हुए थे। डूमरडीहा गांव निवासी रामबाबू सोमवार को रेलवे क्रासिंग रामनगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।






