तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
सोनभद्र पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को डीसीएम ट्रक से 680 पेटी में कुल 6120 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रूपये लगाई जा रही है शराब और ट्रक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किये गए आरोपी ने बताया कि डीसीएम गाड़ी व माल का मालिक प्रदीप पुत्र अज्ञात निवासी करनाल हरियाणा का है तथा उसके आदेश से ही मैं इस अंग्रेजी शराब की खेप को ऊँचे दाम में बेचने हेतु हाथीनाला के रास्ते झारखण्ड ले जा रहा था ।
डीसीएम ट्रक में लोड 680 पेटी अंग्रेजी शराब “इम्पीरियल ब्लू जिस पर सेल इन पंजाब छपा हुआ था , जिसकी कुल मात्रा 6120 लीटर है” जिसकी बरामदगी करने के साथ एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथीनाला पर मु0अ0सं0-20/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।






