अपहृत विवाहिता को पुलिस ने किया बरामद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के रजखड़ गांव से विवाहिता को अगवा कर ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस को बरामदगी की बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस की टीम ने मंगलवार की सुबह साढ़े 7 बजे रेलवे स्टेशन से गायब विवाहिता को बरामद कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने हेतु जिला न्यायालय भेज दिया है। बताना मुनासिब होगा कि 3 दिन पहले पूर्व विधायक हरिराम चेरो व उनके दो पुत्रों के साथ पाँच लोगों के विरुद्ध कोतवाली में लड़की भगाने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अपहृत विवाहिता की तलाश में जुटी पुलिस को मंगलवार की सुबह दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन से बरामदगी में सफलता मिली। एसएसआई संजय सिंह, कांस्टेबल आदित्य कुमार महिला कांस्टेबल लता सिंह की टीम ने लड़की को हिरासत में लेकर न्यायालय के लिए भेज दिया।

About the Author

Leave a Reply