तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा स्पेस सेंटर से आज शुक्रवार को अपराह्न 2:45 बजे चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लांच किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का नाम नित्य नई उपलब्धियों से गौरवान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर एक भारतीय के लिए गर्व और गौरव का दिन है, इसके लांच होने से देश अंतरिक्ष यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ नये अध्याय कि शुरुआत करेगा।
जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि चंद्रयान- 3 के लांच होने से भारत विश्वगुरू बनने कि ओर अग्रसर है। कृषि,शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत के प्रगति की गौरव गाथा देश के मजबूत नेतृत्व तथा वैज्ञानिकों के निष्ठा,परिश्रम का परिणाम है।यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है।






