जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर नवमनोनीत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ

IMG-20230714-WA0079

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर नवमनोनीत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनी कान्त यादव , राष्ट्रीय सचिव रवि लाल यादव, प्रदेश सचिव शिवकुमार यादव और ज्योति सरगम का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव सहित पार्टी के सभी नेताओ, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इन सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराकर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि रजनीकांत ,रविलाल,शिवकुमार यादव और ज्योति सरगम के मनोनयन से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि रजनीकांत जी और सभी नवमनोनीत पदाधिकारी पार्टी के मजबूत,कर्मठ एक समर्पित सिपाही है। वह पार्टी के कार्यक्रमों में अपने लोकगीत के माध्यम से पार्टी की रीतियों -नीतियों ,अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नेता के संदेश को जनता के सामने बखूबी रखते हुए पार्टी के आंदोलनों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हमें उम्मीद है कि रजनीकांत जी और उनकी पलटन पार्टी के भरोसे और विश्वास को कायम रखते हुए और मजबूती से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, उसके झूठ,फरेब और जनता से की गयी वादा खिलाफी को जनता के सामने रखने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जब जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है

About the Author

Leave a Reply