रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 जूलाई शनिवार, को 3 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे

images (41)

तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
————————————–

लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 जुलाई, शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी 3 दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम 05:30 पर लखनऊ एयरपोर्ट पर आगमन होगा।

अगले दिन 16 जुलाई, रविवार को सुबह 11:30 बजे निराला नगर में आठ नंबर चौराहे के पास पार्क में स्थापित ओपन जिम का अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत निराला नगर आवासीय जनकल्याण समिति के साथ आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे।

अगले दिन दिनांक 17 जुलाई सोमवार शाम 04:00 बजे आई आई एम रोड स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आई आई एम तिराहे से सीतापुर रोड पर बनकर तैयार ओवरब्रिज को जनता को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6:30 दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

About the Author

Leave a Reply