बीजपुर थाना क्षेत्र में तीन सगे भाइयों ने की किशोर की गला दबाकर हत्या,शव को रिहंद जलाशय में फेंका,शव बरामद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

बीजपुर थाना क्षेत्र में तीन सगे ने एक किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी,किशोर का शव शनिवार सुबह रिहंद जलाशय से पुलिस ने बरामद कर लिया। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने बताया कि मामूली विवाद में किशोर की हत्या उसके ही तीन दोस्तों ने गला दबाकर की और शव को रिहंद जलाशय में फेंक दिया, तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बीजपुर के झीलों गांव में मामूली विवाद में विजय पुत्र पवन भारती उम्र 15 वर्ष की उसके पड़ोसी और दोस्त काशी से कहासुनी हो गई थी और काशी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, उस वक्त दोनों दोस्त आपस में सुलह समझौता कर लिए थे लेकिन काशी और विजय की बोलचाल बंद थी ।शुक्रवार की देर शाम काशी का भाई मुलायम उसे बाइक पर बैठाकर कहीं घुमाने ले गया देर रात्रि तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। विजय का पिता ड्यूटी से वापस लौटा तो परिजनों ने पूरी बात बताई ।मृतक के पिता ने जब मुलायम को अपने साथ लेकर खोजबीन शुरू की तो वह पहले गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि हम तीन सगे भाइयों रवि, काशी और मुलायम ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है और शव को रिहंद जलाशय में फेंक दिया है। पवन कुमार भारती ने इस बात की सूचना आज सुबह पुलिस को दी तो पुलिस ने रिहंद जलाशय से विजय पुत्र पवन भारती के शव को बरामद कर लिया।

मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने जांच पड़ताल की उन्होंने बताया कि मामूली विवाद में तीनों सगे भाइयों ने विजय की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को एंजेला से मैसेज दिया था।
पुलिस इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

Leave a Comment