तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
चोपन / सोनभद्र
पैसों के दम पर हो रही थी नाबालिग की शादी
– खबर यूपी के सोनभद्र से है…… चोपन थाना क्षेत्र में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। जहाँ पर एक नाबालिग लड़की ने बाकायदा कार्ड छपने और बटने के बाद लड़का बदलने का गंभीर आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। जिससे शादी वाले दिन आस पास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। इसकी खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर सामाजिक संस्था और प्रोविशन अधिकारी भी आ धमके।
– दरसल चोपन थाना क्षेत्र के चोपन गांव में गरीब चेरो बस्ती में एक नाबालिग लड़की की शादी राजस्थान के अजमेर के युवक से तय हुई थी। लड़के पक्ष के लोग कुछ दिन पहले ही शादी करने पहुँच गए थे। जब शादी से एक दिन पूर्व शनिवार को नाच गाने का प्रोग्राम हो रहा था तभी लड़की को लड़के के बारे में पता चल गया था कि जिस लड़के को उसे फ़ोटो में दिखाया गया था वो लड़का शादी करने नहीं आया। जिसपर लड़की ने अपने परिवार वालों से आपत्ति जताई और शादी से साफ इंकार कर दिया।
– मामले में लड़की के परिजनों ने बताया कि, लड़की की आपत्ति के बाद हम लोगों ने शादी न करने का फैसला किया। क्योंकि जिस लड़के को हम लोग देख कर आए थे वहां के घर का वीडियो और लड़के के वीडियो भी हम बनाकर लाए थे। वह लड़का शादी करने नहीं आया बल्कि एक उम्र दराज लड़का शादी करने आप पहुंचा। लड़की की नाबालिग होने की बाबत उसके पिता ने बोला जब खुद लड़की राज़ी है तो एक बाप होने के नाते हमारा फ़र्ज़ बनता है उसकी ख्वाहिश पूरा करना।

– जैसे जैसे शादी के बीच मामला फसने की जानकारी गांव को लोगों को हुई वैसे वैसे गांव में लोगों का मजमा कट्ठा होना लगा इस दौरान प्रधान और पूर्व प्रधान मौके पर पहुंचकर लड़के पक्ष से कड़ाई से पूछताछ करने लगे पूछताछ में बात खुलकर सामने आ गई वहीं पूर्व प्रधान ने कहा कि लड़की लगभग 16 की है जबकि शादी करने वाला युवक अधेड़ उम्र का है। शादी वाले दिन यह बात खुलकर सामने आ गई थी लड़का बदल दिया गया है। राजस्थान के लोगों का यह आदत बन गया है जिले की अधिकांश क्षेत्रों में ऐसा कारनामा करके चले जाते हैं क्षेत्र की दो तीन लड़कियों को भी पैसे देकर और सामान देखकर शादी करके ले जाते हैं। ऐसी कृत करने वाली लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
– वही मौके पर शिकायत पर पहुँची प्रोविशन टीम ने जांच पड़ताल के बाद जानकारी दी कि, नाबालिग बालिका की शादी राजस्थान के युवक से कराई जा रही थी। हालांकि जिस लड़की से शादी तय हुई थी उस लड़के से ना करा कर दूसरे युवक से शादी कराई जा रही थी। बालिका के उम्र को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराने की भी बात सामने आई है। प्रथम सृष्टि का पूरा मामला पैसे के खेल का सामने आया है गुमराह करके शादी कराई जा रही थी।
– आरोपी लड़के ने कहा कि हम बड़े भाई के कहने पर शादी करने आये थे। वही आरोपी लड़के के भाई ने पैसों का लालच देकर शादी करने की बाबत साफ इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने बताया कि शादी में तमाम तरह के खर्चो को लेकर 60 हज़ार लड़की के घर वालों को देने की बात आरोपी ने कबूली। राशन और टेंट वालों को एडवांस का पैसा भी दे दिया गया था, बाकी पैसे देने की बात बाद में कही गई थी। 14 तारीख से हम इनके घर पर हैं और साथ में उन्होंने पूजा पाठ भी कराया था। लेकिन आज इन्होंने शादी से इनकार कर दिया।
– कुल मिला कर देखा जाए तो सोनभद्र जिले के सुदूर आदिवासी वनवासी क्षेत्रो के गरीब परिवार को पैसे का लालच देकर राजस्थान और हरियाणा के पार्टी से शादी करा देते है यहां के दलाल। यह पहला मामला नहीं है कई मामले इससे पहले भी सामने आ चुके है। ये भी मामला सामने नहीं आता अगर लड़की इनकार नहीं करती। कुल मिलाकर देखा जाये तो प्रशासन भी ऐसे मामले मे बेबस नज़र आती है।






