संचारी रोग के नियंत्रण के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

IMG-20230717-WA0155

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र। विकास खंड सभागार में सोमवार को संचारी रोग के नियंत्रण के लिए क्षेत्र की आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया| फैमिली हेल्थ इंडिया सोनभद्र (एंबेड) के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में संस्था के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शशांक यादव, प्रोग्राम एसोसिएट राहुल जायसवाल, बीसीसीएफ रवि शंकर पांडे तथा सतीश मौर्या ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण अभियान संचारी रोग के रोकथाम के लिए शुरू किये गये घर-घर दस्तक अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें बताया कि अभियान के लिए दी जाने वाली स्वास्थ्य किट सामग्री में मलेरिया जांच की भी किट दिया जाएगा| यदि इस दौरान कोई बुखार आदि से बीमार मिले तो उसके घर पर ही मलेरिया किट से उसकी जांच करे। यदि रिपोर्ट पाजिटिव होने पर उसे तत्काल अस्पताल भेजने के लिए प्रेरित करे।जिससे उसकी समय से इलाज शुरू कर उसकी जान बचाई जा सके।

About the Author

Leave a Reply