तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
पिपरी / सोनभद्र –
रेणुकूट रेलवे स्टेशन के कालोनी परिसर में वार्ड संख्या 01 के पीछे रह रही किन्नर किरन मिश्रा को कुछ अज्ञात लोगो ने लूटने के इरादे से घर में घुस कर किया हमला जिससे किन्नर किरन के सर, हाथ चेहरा,पर गम्भीर चोट आने के कारण गम्भीर अवस्था में स्थानीय चिकित्सालय से वाराणसी ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया। हालत नाजुक होने के कारण किसी प्रकार उठाकर एंबुलेंस में लादकर हिंडालको हॉस्पिटल ले गए , हिंडालको हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा तत्काल रिफर कर दिया गया जिससे वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया , जहा एडमिट कर लिया गया है , जहाँ किन्नर किरन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है,
आज सुबह जब साढ़े आठ बजे के लगभग किन्नर मिश्रा के सहयोगी मास्टर जमुना जो उनके साथ घूम घूम कर लोगो को बधाई देती थी और उसी से अपना जीवन यापन करती थी , चर्चा है की उसके घर में दो या चार बार पहले भी चोरी हो चुकी थी जिससे वह डर कर अपना गहना , रुपया पैसा बैग में लेकर साथ चलती थी , चुकी अकेले रहने के कारण पहले से घात लगाए हमलावरों ने हमला कर दिया जिससे वो काफी चोट लग जाने और ज्यादा खून बहने के कारण ही कई घंटो बाहर अचेत अवस्था में पड़ी रही , जब सुबह उसके साथ रहने वाला जमुना आया तो हल्ला किया तो किसी प्रकार उठाकर ले जाया गया ।

लोगो का कहना है की आस पास नशे का व्यापार जोर शोर से होने के कारण ये एरिया संदिग्ध है , चुकी रेलवे के कर्मचारी भी वही रहते है , उनको भी सदैव डर के माहौल का सामना करना पड़ता है , दिन प्रतिदिन हीरोइन बाजो का आतंक बढ़ता जा रहा , कोई चाकू दिखाकर सारे राह किसी को लूट ले रहे तो कोई घर में घुस कर जान लेवा हमला कर दे रहे है ,चोरी की घटना तो लगभग प्रतिदिन रेणुकूट , पिपरी में हो रही है कही घर में घुस जा रहे है तो कही दरवाजे पर खड़ी मोटर साइकिल उठा ले जा रहे ।






