तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार।केतार थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को ले कर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में दोनों समुदाय के दर्जनों लोग मौजूद थे। मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक मनाये जाने को लेकर दोनों पक्षों से अपना अपना राय दिया। इस बीच दोनों पक्षों के लोगों ने कहा कि थाना क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता है। इसमें किसी भी समुदाय के द्वारा कोई भेदभाव नहीं किया जाना जाता है। बल्कि इस पर्व में दोनों समुदाय के लोग भाग लेकर शांतिपूर्ण पर्व संपन्न हो इसके लिए सभी ने अपना अपना अहम भूमिका निभाते हैं।इसके अलावा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा त्योहार चाहे किसी भी समुदाय का हो मिलजुल कर सौहादपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए।त्योहार के दौरान किसी को भी किसी भी प्रकार की सूचना मिले तो पुलिस को इसकी जानकारी दे।अफवाहों से बचने का प्रयास करे। किसी भी प्रकार का झूठा अफवाह या फिर प्रचार करने पर संबंधित व्यक्ति के ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी करवाई किया जायेगी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण रूप मनाएं।उन्होंने कहा कि ससमय व शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस का समापन करें। इस दौरान कोई असमाजिक तत्वों के द्वारा किसी प्रकार की कोई हुड़दंगई करने का प्रयत्न किया तो इसकी सूचना पुलिस दें।
मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, हेमन्त कुमार पाठक,रामविचार साहू,त्रिपुरारी सिंह,मुखिया प्रमोद प्रसाद,मुन्नी देवी,श्यामसुंदर बैठा,अली हुसैन,मेराजुद्दीन अंसारी,हकीमुदिन अंसारी,शाहिद हुसैन,अल्ताफ़ अंसारी,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।






