तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर गंगा नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे लगातार वृद्धि होती जा रही है । जहां सुबह कल सुबह 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ाव जारी था , वही दोपहर बाद वह रफ्तार 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे लगातार पूरी रात तक वृद्धि दर्ज की गई ।
आज सुबह 7 बजे से गंगा के जलस्तर में 1 सेंटीमीटर की कमी आयी है और पुनः यह 3 सेंटीमीटर प्रतिघंटे गंगा की जलस्तर पर पहुंच गया है । आज सुबह 12 बजे गंगा की जलस्तर वृद्धि 57.990 मीटर तक पहुंच चुका है ।
बता दे कि गाजीपुर में गंगा का सामान्य जल स्तर 59.906 मीटर है , जबकि 61.550 मीटर चेतावनी बिंदु बनाया गया है ।
ऐसे में आज भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं , जबकि जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी बनाए हुए हैं ।






