डॉ भीमराव अम्बेडकर की आदमकद पीतल की प्रतिमा का हुआ अनावरण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार (गढ़वा)- रविवार को केतार बाजार स्थित डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की आदम कद पीतल की 300 किलोग्राम की प्रत्तिमा का अनावरण भीम आर्मी के राष्टीय अध्यक्ष रत्न कुमार सिंह,अनवारण समिति के सयोजक अजय वर्मा,प्रोफसर लक्ष्म यादव ने सयुक्त रूप से फूल माला चढ़ाकर किया ।इसके पश्चात लोहिया समता उच्य विद्यालय में सर्वप्रथम डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर,गौतम बुद्ध ,करीब दास की प्रत्तिमा पर पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया तथा अतिथियों को एक्कीस किलो का फूल माला पहनाकर कार्यक्रम की सुरुआत की गई। अनवारण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतन कुमार सिंह ने बाबा साहेब के प्रत्तिमा लगाने के दौरान जेल गए पांच लोगों को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रतन कुमार सिंह ने मणिपुर की घटना के बारे में निंदा करते हुए कहा की जहां बेटियों बहुओं की इज्जत सरेआम लूटी जा रही हो, निर्वस्त्र कर निर्ममता पूर्वक घुमाई जा रही हो वहां की सरकार निकम्मी है। उन्होंने कहा की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नारा झूठा और गलत साबित हुआ। वहीं प्रोफेसर लक्ष्मण यादव ने कहा कि आज बाबा साहेब की प्रत्तिमा का आगाज हुआ है आगे आप सभी कमिटी को ज्योति बाई फुले के नाम से पुस्कालय खोलने की जरूरत है। ताकि बाबा भीम राव अम्बेडर की बातों को घर घर पहुंचाया जा सके। इस राज्य में विरसा मुंडा के द्वारा संदेश अबुआ देश अबुआ राज के यादों को साकार करना है । आज कलम एवं किताबो की जरूरत है तभी आप सभी एक जुट होकर संगठित होकर विकास कर पाएंगे। आज शिक्षा की जरूरत है । इस कार्यक्रम को बिरहा कलाकार ओमप्रकाश दीवाना ने समय समय पर लोगो को मनोरंजन किया। एवं कायर्क्रम की शांति व्यवथा के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ,थाना प्रभारी संतोष कुमार ने दल बल के साथ मुस्तैत दिखे। इस सभा को अरजक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, शत्रुध्न कुमार शत्रु, मोमताज खान,सिराज खान,केपी यादव,सुषमा बौद्ध, ईश्वरी प्रसाद यादव, रवि पाल, नान्हू राम ने सम्बोधित किया।इस मौके पर अनावरन समिति के अध्यक्ष विंदु राम, कोषाध्यक्ष रामविचार साहू, समाजसेवी योगेन्द्र राम,लालेश्वर राम,जीतन राम, विनोद कुमार, शम्भू सिंह,शिवकुमार सिंह,लल्लू राम,कृष्णा राम, सहित हजारो लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment