तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। सड़क की चौड़ीकरण को लेकर सर्वेयर दिनभर दुद्धी-अमवार मार्ग को जाने वाली सड़क का सर्वे शुरू कर दिया। आरईडी प्राइवेट कंपनी के सर्वेयर कुलदीप मौर्य ने बताया कि दुद्धी-अमवार मार्ग 13 किमी की सड़क का चौड़ीकरण होना है। जिसका सर्वे किया जा रहा है। वर्तमान समय मे यह मार्ग 3.75 मीटर की चौड़ाई है। सर्वे के मुताबिक दुद्धी-अमवार मार्ग 13 किमी की सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर होना है। फिलहाल अभी इस मार्ग का सर्वे कर सरकार को चौड़ीकरण के लिए भेजा जाना है। जल्द ही इस मार्ग की चौड़ीकरण होगा। सर्वे का कार्य कंपलीट कर जल्द ही शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।






