जनपंचायत में पार्टी के नेताओं ने जनता के मन की बात सुनी और उनकी पीड़ा और व्यथा को जानने का प्रयास

IMG-20230810-WA0006

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। क्रान्ति दिवस के अवसर पर आज दिनांक 9 अगस्त को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश की हर विधानसभाओं में हर सेक्टर स्तर पर जनपंचायत आयोजित की गयी। इस जनपंचायत में पार्टी के नेताओं ने जनता के मन की बात सुनी और उनकी पीड़ा और व्यथा को जानने का प्रयास किया। इसी कड़ी में आज कांशीराम आवास बड़ी बाग में भी जनपंचायत आयोजित हुई। इस जनपंचायत में शामिल यहां की स्थानीय निवासियों ने कांशीराम आवास की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा जिला प्रशासन की उदासीनता की चलते यह कालोनी पूरी तरह से उपेक्षित है। इस कालोनी में साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। जब से कालोनी बनी है उसके बाद आज तक कभी भी न उसकी रंगाई पुताई हुई और नहीं साफ सफाई। इस कालोनी में चल रहा विधालय और क्लिनिक भी बंद कर दी गयी है, राशन मिलने वाला कन्ट्रोल भी यहां से बहुत दूर स्थानांतरित कर दिया गया है जिससे यहां के लोग को राशन लेने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां के जर्जर तारों और खराब पड़े ट्रांसफार्मर की भी समस्या के साथ साथ और भी इस कालोनी मैं व्याप्त समस्याओं को बताने का काम किया। इस जनपंचायत में शामिल समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इन‌ समस्याओं को लेकर संघर्ष करने और जिलाधिकारी से वार्ता करने की बात कही। इस जनपंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आज हम मोदी जी की तरह अपने मन की बात सुनाने नहीं आये हैं बल्कि हम आपकी व्यथा और पीड़ा को जानने तथा आपके मन‌की बात सुनने आये हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था से पूरा देश और प्रदेश जूझ रहा है। गरीब का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को आपकी बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। गरीब को रोजी रोटी कैसे मिले, बेरोजगारों को रोजी कैसे मिले, ग़रीबों को सस्ती दवा और इलाज कैसे मिले, गरीबों को सस्ता और शीघ्र न्याय कैसे मिले इस बात की इस सरकार को कोई चिंता नहीं है। यह सरकार केवल समाज में नफ़रत पैदा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है।

About the Author

Leave a Reply