तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। आजादी का अमृत महोत्सव समापन वर्ष के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवियों को तिरंगे झंडे के साथ प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के जनपद नोडल अधिकारी डा अमित यादव ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के समापन वर्ष पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किए जाने का निर्देश शासन से प्राप्त हुआ था। जिसके क्रम में आज तिरंगा रैली निकाली गई एवं आम जनमानस को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर स्वेच्छा से मानकों का पालन करते हुए भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराए।





