कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान मेरा प्रयास होगा कि एक एक कार्यकर्त्ता को लेकर सड़क पर संघर्ष करूँ-अजय राय

IMG-20230818-WA0074

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर से है।जहां पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बयान देते हुए कहाकि मेरा प्रयास होगा कि एक एक कार्यकर्त्ता को लेकर सड़क पर संघर्ष करूँ।अजय राय ने कहाकि सरकार की कमियों को हम जनता के सामने बेनकाब करेंगे।हम सरकार की कमियों के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करेंगे।अजय राय ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन पूरे देश की दिशा बदलेगा,और यूपी में कांग्रेस गठबंधन में मजबूत उपस्थिति दर्ज करायेगी।राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए अजय राय ने कहाकि अमेठी को जनता परेशान है,वो स्मृति ईरानी जी को खोज रही।अजय राय ने कहाकि अमेठी की जनता खोज रही कि मंत्री जी 13 किलो वाली चीनी कहां गयी।अजय राय ने कहाकि अमेठी की जनता और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की मांग है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें।प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर अजय राय ने कहाकि प्रियंका जी तय करेंगी की वो कहां से चुनाव लड़ेंगी।वाराणसी से कौन लड़ेगा चुनाव के सवाल पर अजय राय बोले कि वाराणसी से तो मैं खड़ा हूँ आपके सामने।अजय राय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गाजीपुर पहुंचे थे गाजीपुर पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पवहारी बाबा आश्रम ने दर्शन पूजन किया।अजय राय दर्शन पूजन के बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
अजय राय,अध्यक्ष यूपी कांग्रेस।

About the Author

Leave a Reply