पिपरी के नौकोठिया पर केमिकल भरा टैंकर पलटा दो हुए घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

दीपू तिवारी पिपरी सोनभद्र खास रिपोर्ट

पिपरी थाना इलाके केवाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर उस समय बड़ी दुर्घटना बाल – बाल टल गई जब कैमिकल लदा एक टैंकर नौकोठिया मोड़ पर अचानक पलट गया।

सोनभद्र पिपरी थाना क्षेत्र रिहंद डैम के पास हुए सड़क हादसे में केमिकल से भरा टैंकर पलट गया जिसमें टैंकर में सवार ड्राइवर और खलासी हुए घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से हिण्डालको अस्पताल भेजा गया ।

वही टैंकर पलटने से सैकड़ों लीटर केमिकल वही सड़क पर बह गया जिससे सड़क के दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया। घण्टो जाम लगे रहने से यात्रीयो को परेशानी का सामना करना पड़ा

सुचना पर पहुंचे पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल एवं थाना प्रभारी राजेश सिंह अपने दलबल के साथ मौके पहुँच कर जाम खुलवाने में जुटे रहे जिससे गाड़ियों का संचालन सुचारू रूप से बहाल हो सका और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई ।

आपको बताते चले कि पिपरी नौकोठिया पर आए दिन बड़े हादसे होते रहते है गाड़ी चलाने वालों को उस स्थान पर सावधानी पूर्वक अपनी गाड़ियों को उस रास्ते पर चलाना चाहिए ।

Leave a Comment