संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव , मचा हडकंप।।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – पंकज साहू

बभनी / सोनभद्र

बभनी स्थानीय क्षेत्र के अरझट गांव में सोमवार की रात 58 वर्षीय एक व्यक्ति का गमछे के सहारे पलास के पेड़ में लटकता हुआ शव मिला वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया बता दें कि जानकारी के मुताबिक 58 वर्षीय राम लखन पुत्र राम अवतार निवासी अरझट सोमवार की रात अपने घर से लगभग चार सौ मीटर दूरी पर पलास के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता शव मिला मंगलवार की सुबह जब लोग अपने गाय बैलों को घर से बाहर चरा देने के लिए निकले तो पेड़ से लटकता शव को देखकर ड़र गया लोगों ने जब शोर गुल मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए वही प्रधान पति बिजय जायसवाल ने बताया कि मृतक के तीन लड़के हैं जो बाहर काम करते हैं घर पर महिलाएं थी रात में राम लखन घर से कब बाहर निकला किसी को जानकारी नहीं हुआ सुबह पेड़ से लटकता शव को देख कर सभी घर के लोगों होस उड़ गए वहीं इस घटना से परीजनों में मातम पसरा हुआ है ।

Leave a Comment