अतरसुआ हाइवे के समीप रात बाइक सवार की आवारा पशु के टक्कर से मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर। नंदगज थाना क्षेत्र के अतरसुआ हाइवे के समीप रात बाइक सवार की आवारा पशु के टक्कर से मौत हो गयी । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया । जानकारी के अनुसार अतरसुआ हाइवे के समीप रामदेव मिश्रा 30 पुत्र अवधविहारी मिश्रा ग्राम पोस्ट प्रसोन्डा थाना शाहपुर जिला भोजपुर (बिहार) शुक्रवार को अपनी बाइक से वाराणसी जा रहे थे । कि अतरसुआ गांव के समीप हाइवे पर आवारा पशु से टक्कर हो गयी जिससे वह घायल हो गए । आसपास के लोगो ने घायल को जिला अस्पताल पहुचाया जहाँ चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के चचेरे भाई पवन मिश्रा ने थाने में तहरीर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

Leave a Comment