तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी, सोनभद्र- तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रो में बुधवार की आधीरात के बाद आस्था का जन सैलाब सड़क पर उमड़ पड़ा| रंग विरंगे परिधानों में सजी-धजी महिलाओं एवं बच्चो की उत्साही भीड़ बारिश के बावजूद रुकी नही।
रात के बारह बजते ही चारो तरफ से जय कन्हैया लाल की, मदना गोपाल की, भय प्रकट कृपाला दिन दयाला सरिखे सोहर व भक्ति गीत के उदघोष से सारा वातावरण गूंज उठा। आधी रात में पटाखा की धमाको ने खर्राटे भर रहे लोगों को उठने और दर्शन पूजन के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान कोतवाली में श्री महादेव मंदिर पर प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने सपत्नीक पूजन कर,भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। वहीं नगर के प्रमुख मंदिर श्री राधा कृष्ण,मां काली मंदिर,संकट मोचन, शिवाला,श्री विष्णु पंचदेव, शिवाजी तालाब, रामनगर शिव मंदिर समेत अन्य मन्दिरों एवं घरो में आकर्षक ढंग से सजाई गई झांकियों के दर्शनार्थ व पूजनार्थ भक्तो की भारी भीड़ करीब दो बजे रात्रि तक सड़को पर उमड़ी रही|






