तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जनपद स्तरीय सम्मेलन एवं समीक्षा बैठक आठ अक्टूबर दिन रविवार को कस्बा के निजी होटल में होना है।।इसकी जानकारी देते हुए धर्मेंद्र सिंह, विवेक सांडिल्य, निरंजन अग्रहरि, अशोक श्रीवास्तव स्थानीय शिक्षा मित्र के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि बैठक के मुख्य अतिथि शिव कुमार शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष होंगे। विशिष्ट अतिथि शिवशंकर राजभर, भूपेंद्र सिंह मंगल अध्यक्ष वाराणसी, विमलेश सिंह मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर बैठक को सम्बोधित करेंगे।






